
इंदौर। इंदौर (Indore) के रीगल टाॅकिज (Regal Talkies) में बुधवार को एक बार फिर आग की खबर सामने आई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, रीगल टॉकीज में छठी बार आग लगी है। यह टॉकीज सालों से बंद पड़ा है। कुछ दिनों पहले भी यहां आग लगी थी और आज एक बार फिर आग की घटना हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved