img-fluid

दिल्ली के होटल में भड़की आग ने छीन ली 21 लोगों की जिंदगी… एसी या सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

June 04, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के भीड़भाड़ वाले इलाके मालवीय नगर (Malviya Nagar) में बुधवार को भी सुबह की शुरुआत तो आम दिनों की तरह ही हुई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद जो कुछ यहां घटा उसका दर्द दर्जनों परिवारों के लोग जिंदगीभर नहीं भुला पाएंगे। सुबह करीब पौने 9 बजे होटल में भड़की आग (Fire broke out Hotel) ने 21 लोगों की जिंदगी छीन तो 20 अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

अनुमति से अधिक कमरे, एक ही रास्ता, बंद खिड़कियां और आग बुझाने के इंतजामों के बिना चल रहे होटल में आखिर वह पहली जिंगारी निकली कहां से जिसने इतनी बड़ी तबाही मचा दी। इसका सही जवाब तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन शुरुआती तौर पर एसी, एलपीजी सिलेंडर फटने या तारों में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है।


  • थ्योरी 1- किचन में सिलेंडर ब्लास्ट
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग नीचे के मंजिल में कहीं भड़की और ऊपर की ओर बढ़ती गई। सीढ़ी और मेन गेट लपटों में घिर जाने की वजह से लोग इस रास्ते बाहर भी नहीं निकल पाए। आशंका जताई जा रही है कि आग बेसमेंट में स्थित किचन में एलपीजी सिलेंडर फटने से लगी और लपटों ने तेजी से पूरे होटल को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटों को देखने से पहले उन्हें धमाके की तेज आवाज सुनाई दी थी। इससे सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका मजबूत होती है।

    थ्योरी 2- AC फटने की वजह से लगी आग
    दूसरी आशंका यह भी जताई जा रही है कि ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक एसी में सबसे पहले आग लगी। एसी फटने के बाद आग एक तरफ किचन की ओर बढ़ी और ऊपर की ओर भी लपटों का प्रसार हुआ। कहा जा रहा है कि एसी में आग के बाद किचन में रखे सिलेंडरों में भी धमाका हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार धमाकों की आवाज सुनी।

    थ्योरी-3 तारों के जाल में शॉर्ट सर्किट
    होटल के बेहद करीब खंभों पर तारों का जाल था। कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की कि इन तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने भी यही दावा किया। उन्होंने कहा कि तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से होटल आग की चपेट में आया। हालांकि, तीनों ही थ्योरी में सच क्या है या फिर इन सबसे अलग कुछ वजह है, यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

    क्यों निकल नहीं पाए लोग
    हादसे के दौरान धुएं के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका नहीं मिला। भीषण आग के चलते होटल का मुख्य निकास मार्ग बंद हो गया। इससे लोग वहां से नहीं निकल पाए और ऊपर की ओर भागे। छत की ओर जाने पर एक-दो लोग निकल पाए, तब तक आग के चलते वो दरवाजा जाम हो गया। इसके चलते अन्य लोग वहीं फंस गए। जान बचाने के लिए होटल के कमरों में मौजूद कुछ लोगों ने खिड़कियां तोड़कर नीचे छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए नीचे गद्दे बिछा दिए थे।

    Share:

  • ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर भारत दौरे पर आईं, विजन 2035 की समीक्षा और FTA पर होगी चर्चा

    Thu Jun 4 , 2026
    नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) की विदेश मंत्री (Foreign Secretary) यवेट कूपर (Yvette Cooper) अपने पहले आधिकारिक भारत (India) दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं। उनका यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved