
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के आपात चिकित्सा भवन (emergency medical building) में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में खिड़कियों के शीशे (breaking the glass) तोड़कर अस्पताल में भर्ती करीब 70 मरीजों (70 patients) को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। जिस वार्ड में आग लगी है, वहां पर सिर्फ रैबीज यानी कुत्ते के काटने संबंधित मरीज मौजूद थे। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved