img-fluid

धान मंडी में रखे 10 हजार क्विंटल नरमे में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

December 21, 2020

जिले के अनूपगढ़ की धान मंडी में सोमवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में गोदाम में रखा 10 हजार क्विंटल नरमा जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।

मंडी में इस नरमे का स्टॉक सुदेश कॉटन मिल द्वारा किया गया था। नरमे की फसल अधिक होने की वजह से फैक्ट्री में जगह नहीं थी। जिसके कारण नरमा फैक्ट्री की जगह धान मंडी में एक शेड के नीचे रखा गया था। बताया जा रहा है कि यहां रखा पूरा माल जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचा। जिसके बाद नुकसान का अंदाजा लाखों में लगाया जा रहा है। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share:

  • रामानुजनः गणितज्ञों के गणितज्ञ

    Mon Dec 21 , 2020
    राष्ट्रीय गणित दिवस (22 दिसम्बर) पर विशेष – योगेश कुमार गोयल भारत में ऐसे कई महान गणितज्ञ हुए, जिन्होंने न केवल भारतीय गणित के चेहरे को बदलने में अनमोल योगदान दिया बल्कि विश्वभर में अत्यधिक लोकप्रियता भी हासिल की। ऐसे ही गणितज्ञों में ब्रह्मगुप्त, आर्यभट्ट तथा श्रीनिवास रामानुजन जैसे विश्वविख्यात गणितज्ञों को कौन नहीं जानता, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved