
उज्जैनी के जंगल और सिमरोल के पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग
इंदौर।
रात को कंपेल क्षेत्र (Kampel area) की उज्जैनी पहाड़ी (Ujjaini hill) पर भीषण आग लग गई, वहीं सिमरोल (Simrol) के एक पोल्ट्री फार्म (Poultry farm) को भी आग ने चपेट में ले लिया, जिसमें कई मुर्गियां (Chickens) जलकर तंदूर (Tandoor) बन गईं।

उज्जैनी पहाड़ी पर लगी आग को पुलिस (Police) और ग्रामीणों (Villagers) ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया, नहीं तो पास के गांव (Village) को भी चपेट में ले लेती। यहां जाने का रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने से दमकल की गाडिय़ां देरी से पहुंचीं। वहीं खंडवा रोड पर एक पोल्ट्री फार्म (Poultry farm) में भी आग लग गई, जिसमें सैकड़ों मुर्गियां जलकर तंदूर बन गईं। इसी तरह दतौदा पहाड़ी पर भी रात को घास में आग लग गई और देखते ही देखते पहाड़ी पर फैल गई। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। इसी प्रकार पीथमपुर (Pithampur) स्थित लोड एंड इंसुलेंस कंपनी में भी आग लग गई, जिसको बुझाने के लिए हजारों लीटर पानी लगा। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल टीमें वहां पहुंची हैं। रात से आग बुझाने का काम चल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved