
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की तीसरे मंजिल में स्थित आदिम जाति क्षेत्रीय विकास परियोजना के ऑफिस में भीषण आग लगी है। धीरे-धीरे आग अपना रौद्र रूप ले लिया। हालांकि, आग कैसे लगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कई महत्वपूर्ण शाखाओं के दस्तावेज खाक हो गए हैं। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
एसी में धमाका होने के कारण आग लगी
शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑफिस में लगे एसी में धमाका होने के कारण आग लगी है। आग लगने के कारण ऑफिस फर्नीचर और महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई हैं। अभी एक साल पहले ही इस ऑफिस को रिनोवेट कराया गया था।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved