
नई दिल्ली। असम-मिजोरम (Assam-Mizoram) में एक बार फिर तनाव (tension) बढ़ गया है। यहां बीती रात दोनों राज्यों की सीमा (border) पर हुई गोलीबारी (firing) के बीच बढ़े तनाव के बाद सुरक्षा व्यवस्था (security arrangements) कड़ी कर दी गई है। गत दिनों भी गोलीबारी में 6 पुलिसकर्मियों (policemen) की मौत हो गई थी।
असम (Assam) के हेलकांडी और कोलासी जिलों में असम पुलिस ने 3 नागरिकों पर अंधाधुंध फायरिंग ( indiscriminate firing) कर दी। फायरिंग में 2 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग का समाचार फैलते ही दोनों राज्यों की सीमा पर सैकड़ों की संख्या में लोग आमने-सामने हो गए। तनाव (tension) को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इस बीच असम सरकार ने एक बार फिर नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वह मौजूदा हालात को देखते हुए मिजोरम की यात्रा न करें। मिजोरम ने गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) से हस्तक्षेप करने को कहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved