
वॉशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में फेडेक्स फैसेलटी (FedEx Shooting) में एक गोलीबारी के दौरान चार सिखों सहित कम से कम आठ लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान इंडियाना निवासी 19 वर्षीय ब्रैंडन स्कॉट होल के तौर पर हुई। आरोपी ने लोगों को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
डिलीवरी सर्विस फैसेलटी पर काम करने वाले 90 फीसदी लोग भारतीय-अमेरिकी हैं। यहां के अधिकतर कर्मी ज्यादातर स्थानीय सिख समुदाय से हैं। समुदाय के नेता गुरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि ‘यह बहुत दिल तोड़ने वाला है। इस दुखद घटना से सिख समुदाय शोक में है।’
बाइडन ने जताया दुख
समाचार एजेंसी AP के अनुसार आरोपी ब्रैंडन, फेडेक्स के फैसेलटी सेंटर पर पहले काम करता था। मैरियन काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने मृतकों की पहचान 32 वर्षीय मैथ्यू आर। अलेक्जेंडर , सामरिया ब्लैकवेल- 19; अमरजीत जोहल- 66; जसविंदर कौर- 64; जसविंदर सिंह- 68; अमरजीत सेखों- 48; करली स्मिथ- 19; और जॉन वीसर्ट- 74 के रूप में की है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की जानकारी मिली है। उन्होंने बंदूक द्वारा फैलाई गई हिंसा को ‘महामारी’ कहा। उन्होंने एक बयान में कहा ‘बहुत सारे अमेरिकी बंदूक द्वारा फैलाई गई हिंसा से हर दिन मर रहे हैं। यह हमारे चरित्र पर दाग लगाता है और हमारे राष्ट्र की आत्मा पर हमला करता है।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved