विदेश

अमेरिका के शिकागो में फ्यूनरल होम के बाहर गोलीबारी

वाशिंगटन । अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार ये गोलीबारी मंगलवार (स्थानीय समय) को W. 79th St. के 1000 ब्लॉक पर हुई है। शिकागो पुलिस के प्रवक्ता टॉम हैरम ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि कई लोगों को गोली लगी है।

इस संबंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 9 लोगों को शूटिंग वाली जगह से हटाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। दो अन्य खुद ही घायल होने के बाद गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचे। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कम से कम 16 लोग जख्मी है और ये संख्या अभी बढ़ सकती है। ये घटना एक फ्यूनरल होम के बाहर हुई है।

Share:

Next Post

पाकिस्तान मे अगवा किए गए पत्रकार मतीउल्लाह जान घर पहुंचे

Wed Jul 22 , 2020
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से उठा लिए गए पाकिस्तानी पत्रकार मतीउल्लाह जान मंगलवार की रात अपने घर वापस पहुँच गए हैं. लोकतंत्र विरोधी ताक़तों के आलोचक रहे पत्रकार मतीउल्लाह जान को इस्लामाबाद शहर से मंगलवार को अग़वा कर लिया गया था. परिवार वालों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने मतीउल्लाह जान को फ़तहजंग के क़रीब […]