
इंदौर। एक महिला की आत्महत्या के मामले की जांच की गई तो पड़ोसियों ने पोल खोल दी कि उसके घर में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा था। घर से रोज बर्तन बजने की आवाजें आती थीं। इसके बाद पुलिस ने पति को उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार माना।
गांधी नगर पुलिस ने बताया कि वंदन उर्फ रंजना ने राजकमल रेसीडेंसी स्थित रिद्धि-सिद्धि स्थित फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। मामले की जांच की गई तो साफ हुआ कि महाराष्ट्र में उसका मायका है। वह पति को छोडक़र एक माह पहले ही अश्विन चौहान के साथ लिव इन में रहने आई थी। पहले पति से वंदना को एक बेटा था। वंदना चाहती थी कि अश्विन उसके बच्चे को भी रखे, लेकिन अश्विन बच्चे को रखना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर उनके घर झगड़े होने लगे और वंदना ने जान दे दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved