img-fluid

राफेल की पहली झलक, रक्षामंत्री ने किया पहला वीडियो जारी

July 29, 2020

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। आधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकू विमान राफेल भारत में पहुंच गए हैं। फ्रांस से उड़कर UAE होते हुए अत्याधुनिक राफेल विमान थोड़ी देर में  सिंह गर्जना करते हुए अंबाला के एयरबैस पर लैडिंग करेंगे। राफेल को रूस निर्मित दो सुखोई 30 विमान ने एस्कोर्ट किया। आगे राफेल विमान थे, इनके ठीक पीछे सुखोई विमान इन्हें एस्कोर्ट कर रहे थे। अंबाला एयरबैस पर लैंडिंग के दौरान इन्हें वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। राफेल की अगवानी करने के लिए भारतीय वायुसेना के चीफ आरकेएस भदौरिया स्वयं मौजूद रहे। अभी राफेल को सेना में शामिल करने के लिए कोई समारोह नहीं रखा गया है। अभी इन्हें हेंगर में रखा जाएगा। 20 अगस्त को आफिशियल सेरेमनी हो सकती है। राफेल का भारतीय सीमा में प्रवेश का वीडियो रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने ट्वीट किया। अंबाला के आसमान की हैलीकाप्टर द्वारा निगरानी की गई।

इसके पूर्व UAE की सरजमीन से जब राफेल विमानों ने उड़ान भरी तो कुछ ही देर बाद भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली। जब ये विमान अरब सागर से निकले तो INS कोलकाता कंट्रोल रूम से ही उनका स्वागत किया गया। इस दौरान INS कोलकाता कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया, ‘इंडियन नेवल वॉर शिप डेल्टा 63 ऐरो लीडर। मे यू टच द स्काई विद ग्लोरी, हैप्पी हंटिंग, हैप्पी लैंडिंग। जवाब में राफेल विमान में मौजूद पायलट की ओर से भी शुक्रिया अदा किया गया। साथ ही कहा गया कि भारतीय नौसेना का जहाज सीमा की रक्षा के लिए यहां पर मौजूद है, ये संतुष्टि करने वाला है। आपको बता दें कि मंगलवार को फ्रांस से पांचों राफेल विमानों ने उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में फ्रांस के एयरबेस पर रुके थे।

Share:

  • सृष्टि का हर प्राणी कह रहा 'आयो अवध श्रीराम, मंगल गाओ रे...

    Wed Jul 29 , 2020
    अयोध्या । त्रेतायुग में 14 वर्ष वनवास का समय बिताने वाले भगवान श्रीराम कलियुग में 500 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटने वाले हैं। 05 अगस्त को यह शुभ दिन आएगा, जब यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ के भूमि-पूजन का कार्य सम्पन्न होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved