img-fluid

पीएम श्री हेलिकॉप्टर सेवा की पहली राइड…इंदौर से उज्जैन के लिए 5 लोग रवाना

November 23, 2025

इंदौर. मध्यप्रदेश (MP) स्थापना दिवस (Foundation Day) के अवसर पर शुरू की गई पीएम श्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा (PM Shri Helicopter Service) ने आज अपनी पहली यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस उद्घाटन उड़ान में इंदौर ( Indore) से पाँच यात्री सवार होकर उज्जैन (Ujjain) स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। नई एयर सेवा का उद्देश्य राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुँच को और आसान व तेज बनाना है।


यात्रा के दौरान यात्रियों ने हेलिकॉप्टर सेवा को सुरक्षित, आरामदायक और समय–संचय करने वाला अनुभव बताया। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस सेवा का विस्तार अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक भी किया जाएगा। राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और यात्रियों को सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध कराएगी। पीएम श्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा की सफल पहली उड़ान ने प्रदेश में हवाई पर्यटन को नई दिशा देने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

  • नए श्रम कानूनों से कर्मचारियों को मिलेंगे बड़े लाभ, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने की सराहना

    Sun Nov 23 , 2025
    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labor Organization.) के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. हुंगबो (Director General Gilbert F. Houngbo) ने कहा है कि नई श्रम संहिता लागू (New labor code implemented) होने से सरकारी रोजगार प्रदाताओं और श्रमिकों के बीच सामाजिक सुरक्षा संवाद मजबूत होगा। एक पोस्ट में उन्होंने कहा, भारत की नई श्रम संहिताओं में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved