
इंदौर। इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा बदमाशों के खिलाफ लगातार जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। वही कमिश्नर के आदेश के बाद चाइनीज मांझा सप्लाई करने वाले 5 बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। वहीं 6 बदमाशों को थानों पर हाजिरी देने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
वही एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जाहिद मेव, विशाल सितारे, गणेश उर्फ टेम्पू, अतीत बौरासी, अर्जुन भाट को 1 साल 6 माह की अवधि के लिए इंदौर की सीमा से बाहर भेजने का जिलाबदर आदेश जारी किया गया है। इसी के साथ 6 लोगों को 1 साल के लिए थाने आकर हाजिरी देने का आदेश दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved