img-fluid

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज नियुक्त, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

June 02, 2026

नई दिल्ली. भारत (India) के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने आज पांच नए जजों (Five New Judges) को शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई। अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह गई है।


  • इन पांच जज ने ली पद की शपथ
    नए जजों में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को इन नामों की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने महज चार दिनों में हरी झंडी दे दी।

    सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से 38 की गई
    पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसमें मुख्य न्यायाधीश का पद भी शामिल है। संख्या बढ़ने और पहले से खाली पदों को मिलाकर कुल छह पद खाली थे। पांच नई नियुक्तियों के बाद अब केवल एक पद रिक्त है। हालांकि, जून के महीने में दो जज रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस पंकज मिथल 16 जून को और जस्टिस जे के माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे।

    वकील से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला है वीएस मोहना
    वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है। वे जस्टिस इंदु मल्होत्रा (2018) के बाद देश की दूसरी ऐसी महिला वकील हैं, जिन्हें सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। 59 वर्षीय मोहना ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। साल 2015 में उन्हें वरिष्ठ वकील का दर्जा मिला था। अब सुप्रीम कोर्ट में दो महिला जज हो गई हैं- जस्टिस मोहना और जस्टिस बी वी नागरत्ना। जस्टिस नागरत्ना साल 2027 में एक महीने से अधिक समय के लिए भारत की मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगी।

    Share:

  • जापान ने खेप लौटाई, लेकिन अमेरिका में छाए भारतीय आम; अलफांसो-केसर के स्वाद पर फिदा हुए लोग

    Tue Jun 2 , 2026
    वाशिंगटन। भारतीय आमों (Indian Mango) को लेकर जहां एक ओर जापान द्वारा निर्यात की गई खेप को लौटाए जाने की खबरों ने चर्चा छेड़ दी, वहीं दूसरी ओर अमेरिका में भारतीय आमों (Indian Mangoes in America) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक खास मैंगो फेस्टिवल में सैकड़ों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved