
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में (In Jammu-Kashmir’s Kupwada) नियंत्रण रेखा के पास (Near LoC) सुरक्षाबलों ने (By Security Forces) घुसपैठ-विरोधी ऑपरेशन के दौरान (During Anti-Infiltration Operation) पांच आतंकवादी (Five Terrorists) मार गिराए (Killed) । यह जानकारी पुलिस ने दी ।
उत्तरी कश्मीर जिले में एलओसी के पास जुमागुंड इलाके में एक इनपुट के आधार पर गुरुवार रात को पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लॉन्च किए गए संयुक्त ऑपरेशन के बाद शुक्रवार तड़के आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।
कश्मीर के पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक विजय कुमार ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर लिखा, “पांच (05) विदेशी आतंकवादी मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं… इलाके में तलाशी अभियान जारी है…।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved