img-fluid

फिर थमीं उड़ानें, इंडिगो के बाद अब कोहरे का संकट…

December 16, 2025

दिल्ली में कोहरे के कारण कल 16 और आज सुबह से 6 उड़ानें निरस्त

इंदौर। देश में हवाई सफर (Air travel) पर छाया संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंडिगो (IndiGo) द्वारा 1 दिसंबर से निरस्त की जा रही उड़ानों की स्थिति सामान्य होने ही लगी थी कि कल से राजधानी दिल्ली (Delhi) कोहरे की चपेट में आ गई। इसके कारण देशभर की सैकड़ो उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। इसका असर इंदौर में भी नजर आया और यहां कल दिल्ली के साथ ही दिल्ली से होकर अन्य शहरों से आने और जाने वाली कुल 16 उड़ानें निरस्त रही। कोहरे का कर आज भी छाया हुआ है और सुबह 6.30 से 9 बजे तक ही 6 उड़ानें निरस्त हो चुकी है। उड़ानों के निरस्त होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं एयरपोर्ट पर हंगामा की स्थिति बनी हुई है।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक कल दिल्ली में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण यहां दृश्यता बहुत कम हो जाने से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके कारण कई उड़ानों को निरस्त किया गया, वहीं कई उड़ाने घंटा लेट रही। इसका प्रभाव इंदौर से जुड़े हवाई यातायात पर भी पड़ा। कल दिल्ली से सीधे इंदौर आने और जाने वाली आठ उड़ानें और दिल्ली होकर अन्य शहरों से आने वाली अन्य आठ उड़ानें निरस्त रही। वहीं आज सुबह भी दिल्ली से जुड़ी पांच और जयपुर की एक उड़ान निरस्त की गई है। इसके कारण इन उड़ानों में बुकिंग कर चुके यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। दूसरी ओर एयरलाइंस अपने आप को असहाय बताकर यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दे रही है।

यात्री एयरपोर्ट पहुंचे, कंपनी ने कहा- हमने मैसेज किया था
आज सुबह निरस्त हुई उड़ानों में एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर जाकर वापस दिल्ली जाने वाली उडऩ भी शामिल थी। इससे पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपी नेमा भी साथियों के साथ दिल्ली जाने के लिए सुबह एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पहुंचने की डेढ़ घंटे बाद उन्हें बताया गया की फ्लाइट निरस्त है। इस पर जब उन्होंने नाराजगी जताई तो एयरलाइंस ने कहा कि हमने पहले ही फ्लाइट के निरस्त होने की जानकारी मैसेज पर दी थी। लेकिन उन्हें और उनके किसी भी साथी को ऐसा कोई मैसेज नहीं आया था। यही परेशानी वहां मौजूद अन्य यात्रियों की भी थी। इस पर यात्रियों ने मोबाइल दिखाते हुए एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

रात तक निरस्त होती रहीं फ्लाइटें
कल भी दिल्ली में कोहरे का असर सुबह ही था, लेकिन उड़ानों के निरस्त होने के कारण पूरे दिन का शेड्यूल बिगड़ा रहा था, जिसके कारण दिल्ली के साथ ही गोवा, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद और गोंदिया की उड़ानें निरस्त हुई थीं, वहीं आज सुबह से दिल्ली और जयपुर की 6 उड़ानें निरस्त हो चुकी हैं।

Share:

  • प्रियंका गांधी से मिले प्रशांत किशोर? दोनों के बीच घंटों चली मुलाकात

    Tue Dec 16 , 2025
    नई दिल्ली। बिहार चुनाव में मनमाफिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों क्या कर रहे हैं? इसकी सार्वजनिक जानकारी बहुत कम सामने आई है. चुनाव परिणाम के बाद पीके प्रेस कॉफ्रेंस कर अपनी बातें रखी थी, फिर उन्होंने एक दिन का उपवास रखा और कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved