भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

20 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

  • तापमान में आंशिक रूप से गिरावट आने पर गर्मी से राहत का अनुमान

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होते ही पारा भी चार डिग्री तक उछल गया। चार किमी की गति से चली पश्चिमी गर्म हवा लोगों को परेशान करती रहीं वहीं सूरज भी तल्खी बघारता रहा। तेज धूप और गर्म हवा से दोपहर में घरों से जरूरी काम के लिए बाहर निकलने वाले परेशान होते रहे। गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। वातावरण में दिन भर गर्माहट का अहसास बना रहा। हालांकि शाम होते ही मौसम में हल्का बदलाव भी नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार अब एक नया पश्चिमी उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा है इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम में आंशिक बदलाव देखा जा सकेगा। हल्के बादल भी छा सकते हैं। 20 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा का रुख बदल कर उत्तरी हो सकता है। जिससे तापमान में आंशिक रूप से गिरावट आने से गर्मी से भी राहत मिलने का अनुमान है। इस नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जबलपुर सहित संभाग के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी संभावित है।


कई इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश में गर्मी के मौसम में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल में करीब 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। मंडला, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, धार, सिवनी और बालाघाट में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इधर, राजगढ़ में रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, भोपाल में 38.9, इंदौर में 38.8, ग्वालियर में 41.3 और जबलपुर में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिससे गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में नहीं आ रही हैं। दूसरी ओर साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना हुआ है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। वहीं, अरब सागर से थोड़ी सी नमी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है। 18 और 19 अप्रैल को मौसम में और भी बदलाव होगा। इससे प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी। भोपाल में 18 और 19 अप्रैल को फिर बारिश होने के आसार है।

Share:

Next Post

दाल, चावल और तेल हुआ मंहगा, आटा सस्ता

Tue Apr 18 , 2023
मौसम की गर्मी के बीच महंगाई की आंच से तपने वाली है रसोई भोपाल। ठंड जा चुकी है और मौसम में गर्मी की शुरूआत हो चुकी है।मौसम की गर्मी के बीच महंगाई की आंच से रसोई तपने वाली है। क्योंकि दाल,चावल और तेल के दाम बढ़ चुके हैं,धनिया,मिर्ची और जीरा के दाम में जबरदस्त उछाल […]