img-fluid

फ्लाईदुबई ने तेल अवीव की सभी उड़ानें रोकीं, हाईजैक की नाकाम कोशिश के बाद लिया फैसला

October 03, 2026

दुबई। दुबई से तेल अवीव (Dubai to Tel Aviv) जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर हाईजैक करने की नाकाम कोशिश के बाद एयरलाइन (Airline) ने तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। यह फैसला 30 सितंबर को फ्लाइट संख्या FZ 1073 से जुड़ी घटना के बाद लिया गया। एयरलाइन ने अधिकारियों के निर्देश पर अगली सूचना तक उड़ानों का संचालन रोकने की जानकारी दी है।

फ्लाईदुबई ने अपने बयान में कहा कि उसकी टीमें उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों की सहायता करने और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गैल अल गैथ ने बताया कि इस मामले की आधिकारिक जांच चल रही है और कंपनी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।


  • 172 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित

    एयरलाइन के सीईओ गैल अल गैथ ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विमान में सवार सभी 172 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से प्रभावित कैप्टन स्मित मच्छार को चिकित्सकीय मंजूरी मिलने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) वापस भेज दिया गया है।

    गैथ ने विमान को सुरक्षित रखने और यात्रियों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार सहित पायलटों और अन्य क्रू सदस्यों की सराहना की। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में धैर्य बनाए रखने और क्रू की मदद करने वाले यात्रियों का भी आभार जताया।

    सीईओ ने कहा कि वह कैप्टन और पायलटों के पेशेवर रवैये तथा समर्पण की सराहना करते हैं, जिनकी मदद से विमान को सुरक्षित रखा गया और उसकी सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित हुई। उन्होंने केबिन क्रू के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

    आधिकारिक जांच के नतीजों का इंतजार

    गैल अल गैथ ने कहा कि फ्लाइट FZ 1073 में हुई घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में मामले की विस्तृत आधिकारिक जांच की जा रही है और फ्लाईदुबई इसमें पूरा सहयोग कर रही है।

    उन्होंने कहा कि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच पूरी होने देना जरूरी है। फिलहाल तेल अवीव के लिए उड़ानों पर रोक जारी है और इनके दोबारा संचालन को लेकर एयरलाइन की ओर से अगली सूचना का इंतजार है।

    Share:

  • अमेरिका: ओहायो के श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, जांच में जुटी एजेंसियां, वीडियो वायरल...

    Sat Oct 3 , 2026
    वॉशिंगटन. अमेरिका (USA) के ओहायो (Ohio ) में एक हिंदू मंदिर (Hindu Temple) को निशाना बनाकर ईंटों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर (Shri Swaminarayan), रिचमंड हाइट्स में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे यह घटना हुई। हमलावरों ने मंदिर की इमारत पर ईंटें फेंकीं, जिससे काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved