
संभल। यूपी के संभल में अलीगढ़ डिपो की बस और टैंकर में भीषण टक्कर के चलते सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण अलीगढ़ डिपो की बस टैंकर से टकरा गई। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस टीम घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। ये दुर्घटना धनारी थाना इलाके में मुरादाबाद हाईवे पर हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved