
नई दिल्ली। धुरंधर 2’ (‘Dhurandhar 2’) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म के चर्चे पाकिस्तान (Pakistan) में भी जमकर हो रहे हैं। अब पाकिस्तान के ल्यारी (Lyari) इलाके के लोगों ने भी फिल्म के सफल होने पर अपनी इच्छाएं जाहिर की हैं।
आदित्य धर से मांगे 500 करोड़
हाल ही में एक यूट्यूब चैनल ने ल्यारी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वहां के लोग ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो में एक शख्स ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अगर फिल्म 1000 करोड़ कमा रही है, तो कम से कम 500 करोड़ तो ल्यारी वालों को दे दो। अगर आधी कमाई भी दे दें, तो यहां की सड़कें बन जाएंगी। बच्चे जब इन रास्तों पर चलते हैं, तो उनके पैरों में छाले पड़ जाते हैं।’
"Aditya Dhar ji, attention please…" 🤣🤣
Dhurandhar 2 has earned over ₹1000 crore
so far. Now, people of LYARI are demanding a 50% share for their development. 🤣Pakistan govt is not developing Lyari despite getting billions in loans from US and IMF. pic.twitter.com/gVaHP3R39W
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) March 27, 2026
वहीं एक और शख्स ने कहा, ‘हम बहुत मांग कर रहे हैं, लेकिन ल्यारी के लोगों को कुछ भी नहीं मिल रहा है। दे दो भाईजान।’ जब यूट्यूबर ने एक और शख्स से पूछा कि ‘धुरंधर 2’ की कमाई में से ल्यारी के लोगों को कितना मिलना चाहिए, तो उसने जवाब दिया, ‘कम से कम करोड़ों तो मिलने चाहिए। 70%-80% मिलना चाहिए। कमाई कहां से आई है? ल्यारी के नाम और यहां की हालत दिखाकर आई है, तो उन्हें इतना तो देना चाहिए।’
भारतीय फैंस ने भी किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर भारतीय फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘आदित्य धर, ल्यारी में आपके नाम की एक सड़क होनी चाहिए।’ वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत भी बताया। एक ने लिखा, ‘काफी शर्मनाक।’ जबकि एक और यूजर ने मजाक में कहा, ‘यह तो बहुत फनी है।’
‘धुरंधर 2’ फिल्म के बारे में
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है।
वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1151.22 करोड़ रुपये हो चुका है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved