img-fluid

शहर में औरतों और बच्चों से जेवरात ठगने वाली महिला के फुटेज जारी

May 18, 2023

  • आरोपिया के एहम सुराग पुलिस के हाथ लगे, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

भोपाल। शहर में घूमकर महिलाओं को घर में परेशानी आने का झांसा देकर तंत्र मंत्र के नाम पर जेवरात ठगने वाली शातिर महिला के टीटी नगर पुलिस ने फोटो जारी किए हैं। आरोपी दो से तीन वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने उसे पकड़वाने वाले को तीस हजार के नकद ईनाम से नवाजने की घोषणा भी की है। टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि ठग महिला जिसका रंग गोरा, बाल सफेद, शरीर हष्ट-पुष्ट पहनावा साड़ी उम्र करीबन 50-60 वर्ष है। महिला अपने साथ एक बैग, पॉलीथिन व लाल कॉपी/डायरी रखकर देवी के भण्डारे के नाम पर चंदा इक_ा करने के बहाने शहर में घूमती है।


  • जो महिलाओं एवं बच्चों को गुमराह कर उन्हें अपनी बातों में फासकर घर में बड़ी परेशानी आने का झांसा देती है। तंत्र-मंत्र का झांसा देकर उनसे सोने/चाँदी के जेवरात व नगदी ठग ले जाती है। महिला बीते कुछ दिनों में दो से तीन वारदातों को अंजाम दे चुकी है। लिहाजा उक्त महिला के संबंध में सूचना मिलने पर नि नलिखित मो.नं. पर स पर्क कर 9479990445, 9479990444, 9479990392 पुलिस को बताया जा सकता है। टीआई ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। इसी के साथ पुलिस सूचनाकर्ता को तीस हजार रुपये का नगद इनाम भी देगी।

    Share:

  • बाइक सवार एमआर को आयशर ट्रक ने कुचला

    Thu May 18 , 2023
    भोपाल। सूखी सेवनिया थाना इलाके में स्थित कल्याणपुर जोड़ पर आज सुबह साढ़े आठ बजे आयशर ट्रक ने बाइक सवार एमआर को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चुरी पहुंचा दिया है। मामले मेें मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved