
डेस्क: खेल जगत को हिला देने वाली खबर आ रही है. ईरान के 26 साल के पेशेवर फुटबॉलर आमिर नस्र अजादानी को फांसी की सजा सुनाई गई है. आमिर पर ये फैसला महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान चलाने के बाद लिया गया.
आमिर की बात करें तो वो पेशेवर फुटबॉलर हैं और बतौर डिफेंडर खेलते थे. उन्होंने सेपाहन के साथ पेशेवर करियर का आगाज किया था. इसके बाद 2015 में वो रह अमान के लिए खेलने लगे. आमिर एक साल बाद ट्राक्टर के साथ जुड़े. जहां वो 2 सीजन खेले. हालांकि इसके बाद चोट की वजह से वो मैदान से दूर हो गए थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved