
इन्दौर। विधानसभा 1 से चुने जाने के बाद आभार यात्रा के जरिए वैसे तो कई विकास कार्यो का भूमिपूजन मंत्री विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय द्वारा किया जा चुका है, लेकिन मंत्री बनने के बाद पहली बार कैलाश विजयवर्गीय आज अलग-अलग तीन वार्डो के रहवासियों को 2 करोड़़ 47 लाख के विकास कार्यो की सौगात देंगे। विजयवर्गीय दोपहर 3 बजे वार्ड क्रमांक 10 में सवा करोड़ की लागत से होने वाले 34 बोरिंग का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 17 में रामनगर सांवरिया मंदिर के पास रामनगर की 6 सडक़ों के सीमेंटीकरण की आधारशिला रखेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved