बड़ी खबर

देश में पिछले 24 घंटों में पहली बार आए 40 हजार से ज्यादा केस

  • देश में आज एक दिन में हुईं अमेरिका से भी ज्यादा मौतें
  • कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18043 हो गई
  • कुल मृतक संख्या 27497
  • सात लाख 87 हजार लोग हुए ठीक
  • 39459 एक्टिव केस हैं देश में

नई दिल्ली। देश में अब जानलेना कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन में मौते के मामले में भारत ने आज अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई जबकि अमेरिका में 392 लोग मरे। वहीं, पिछले एक दिन में 40 हजार 225 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है। इनमें 39 हजार 459 एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 87 लोग ठीक हो चुके हैं। अबतक 27 हजार 497 लोग जान गवां चुके हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,896,855), ब्राजील (2,099,896) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

Share:

Next Post

कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 आज से पूरे देश में लागू

Mon Jul 20 , 2020
घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल इस अधिनियम में मोदी सरकार ने किए कई बदलाव उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी कंपनियों पर पड़ सकती है भारी नई दिल्ली। कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 आज से पूरे देश में लागू होगा। सरकार ने गुरुवार को कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट-2019 को पूरे देश में लागू करने का नोटिफिकेशन […]