
इंदौर। बर्फीली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश कंपकंपा गया है। प्रदेश में पहली बार पारा जहां 3 डिग्री के नीचे चला गया, वहीं अमरकंटक में पाला पडऩे से सैकड़ों हेक्टेयर पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई है। यहां फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी।
अनूपपुर से 65 किमी दूर पवित्र नगरी अमरकंटक में पाला पडऩे से किसान मायूस हो गए। यहां फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई, वहीं शहडोल जिले के कल्याणपुर में तापमान 3 डिग्री से नीचे गिरकर 2.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के कई शहरों में जहां विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है, वहीं 12 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच है। आने वाले दिनों में गिरते तापमान से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved