
पान बिहार। करीब 2016-17 में जैथल से महिदपुर तक मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम द्वारा टू लेन सड़क का निर्माण करवाया गया था जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगह नाली निर्माण भी किया गया था लेकिन रोड की ऊंचाई और नाली की ऊंचाई के कारण पान बिहार स्थित कमल सिंह चक्की के पास राजपूत मोहल्ले का मुख्य मार्ग जो सड़क से जुड़ता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मार्ग पर पानी भरा रहता है। वार्ड वासियों का रास्ते से निकलना भी दुभर हो रहा है। वहीं बारिश में पानी अधिक होने के कारण वार्ड वासियों के घरों में भी पानी घुसता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved