img-fluid

ब्रेकअप का दर्द भूल जब इन स्टार्स ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को किया फिल्म में किस

September 04, 2025

मुंबई। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपने एक्स पार्टनर संग (Partner) काम किया बल्कि फिल्म में उनके साथ किस सीन (kiss scene) भी दिया और वो सीन काफी चर्चा में भी रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर्स
कई एक्टर्स फिल्मों में को-स्टार से लवर बन जाते हैं। कुछ के रिश्ते चल जाते हैं तो कुछ के टूट जाते हैं। अब हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद ना सिर्फ एक्स के साथ काम किया बल्कि किस सीन भी दिए।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप के बाद भी अच्छा बॉन्ड है। दोनों ने ब्रेकअप के बाद 2 फिल्मों में काम किया। एक थी ये जवानी है दीवानी और दूसरी तमाशा।

रणबीर-दीपिका किस सीन
दिलचस्प बात तो यह है कि ये जवानी है दीवानी और तमाशा में भी दोनों के किस सीन थे।



शाहिद कपूर और करीना कपूर खान
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने पहली बार फिल्म फिदा में साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 5 साल रिलेशन में रहे हैं और 36 चाइना टाउन, छुप छुपके में साथ काम किया। इसके बाद आई उनकी फिल्म जब वी मेट जो सुपरहिट थी।

शाहिद-करीना किस सीन
इसी फिल्म के दौरान रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी। लेकिन दोनों ने अपनी पर्सनल दिक्कत को प्रोफेशनल लाइफ में नहीं आने दिया।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
जब वी मेट में दोनों के बीच किस सीन था जो काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद दोनों उड़ता पंजाब में साथ नजर आए थे। हालांकि दोनों के साथ के सीन नहीं थे।

रणवीर-अनुष्का किस सीन
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के रिलेशन की खबरें भी बैंड बाजा बारात को लेकर आई थीं। हालांकि दोनों ने इस बात को कभी कन्फर्म नहीं किया, लेकिन फिर एक दिन दोनों के ब्रेकअप की खबर आई।

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ भी रिलेशन में थे। दोनों कुछ समय साथ रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रणबीर और कटरीना किस सीन
दोनों ने ब्रेकअप के दौरान जग्गा जासूस फिल्म की थी। इस फिल्म के दौरान दोनों का किस सीन भी था जो काफी चर्चा में रहा था।

Share:

  • 'ब्राह्मणों को लाभ' पर अमेरिका में ही घिरे ट्रंप के व्यापार सलाहकार, बर्खास्त करने की मांग

    Thu Sep 4 , 2025
    वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) को बर्खास्त करने की मांग उठी है। हिंदूपैक्ट के अमेरिकन हिंदूज अगेंस्ट डिफेमेशन (AHAD) ने यह मांग की है। पीटर नवारो के ब्राह्मणों पर दिए गए बयान को ‘अनुचित और हिंदूफोबिक’ (Unfair and Hinduphobic) करार दिया गया है। हिंदू समूह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved