भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें देश के साथ साथ दुनिया भर से भी बधाई संदेश मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि – ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved