img-fluid

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन की घर में मिली लाश, सुसाइड की आशंका

January 28, 2022


बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की नातिन, अपने ही घर में लटकी हुई मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

सौंदर्या पेशे से एक डॉक्टर थीं। पुलिस के अनुसार, वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक अपार्टमेंट में अपने पति, एक साथी डॉक्टर और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। इनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार सौंदर्या शुक्रवार सुबह मृत पाई गई। इस मामले में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं, जो परिवार में सबसे बड़ी थीं।

येदियुरप्पा की नातिन की मौत की खबर सुनकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Share:

  • Hair Care Tips: चुकंदर के जूस से ऐसे करें बालों की मसाज, इन 3 परेशानियों से मिल सकती है निजात

    Fri Jan 28 , 2022
    नई दिल्ली। चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर ऐसी सब्जी है जिसका सेवन ना सिर्फ खाना पकाने में किया जाता है बल्कि जूस और सलाद बनाकर भी किया जाता है। लाल-सुर्ख चुकंदर का अगर जूस निकालकर पीया जाए तो बॉडी में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। चुकंदर इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved