
इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का आज शाम स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। महाजन के नजदीकी लोगों का कहना है कि उन्हें बुखार था। इस कारण उन्हें अस्पताल लाए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों महाजन के परिवार में उनकी बड़ी बहू को कोरोना हो गया था। फ़िलहाल लक्षण कोविड-19 के ही नजर आ रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि अभी डॉक्टरों ने नहीं की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved