गाजियाबाद | गाजियाबाद के पूर्व कांगे्रस सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार की दोपहर को हिंडन तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुशांत गोयल ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। नम आंखों से परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल का कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में शुक्रवार की सुबह साढे छह बजे निधन हो गया। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया है। उनका पार्थिक शरीर दोपहर को अस्पताल से सीधे हिंडन नदी के तट पर स्थित शमशान घाट पर लाया गया और कुछ देर के लिए दर्शनार्थ हिंडन नदी तट पर रखा गया। जहां उनके परिजनों व अन्य लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उन्हे गार्ड आॅनर दिया गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस अवसर पर मुरादनगर के विधायक अजित पाल त्यागी, पूर्व विधायक प्रशांत चैधरी, गजराज सिंह, कांगे्रस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, लोकदल के प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, कांगे्रस नेता लियाकत अली आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि सुरेंद्र गोयल ने गाजियाबाद में नगर पालिका के पार्षद से अपनी राजनीति की शुरूआत की। इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन, विधायक और सांसद चुने गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved