img-fluid

जेल में बेहोश होकर गिरे पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, हाथ और घुटने में चोट; अस्पताल में भर्ती

November 11, 2026

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह अपनी बैरक में बेहोश होकर गिर पड़े। इस घटना में उनके हाथ और घुटने में चोटें आई हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 24 घंटे निगरानी में रखने का फैसला किया है।



  • जेल अधिकारी के मुताबिक, कुरैशी सोमवार को लाहौर की कोट लखपत जेल स्थित अपनी बैरक में टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह फर्श पर गिर पड़े। गिरने से उनके हाथ और घुटने में गंभीर चोटें आईं।

    कुरैशी के वकील राणा मुदस्सर उमर ने बताया कि बेहोश होकर गिरने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें 24 घंटे की निगरानी में रखा है। इसके बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर फैसला होगा कि उन्हें अस्पताल में ही रखा जाएगा या वापस जेल भेजा जाएगा।

    अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं कुरैशी

    शाह महमूद कुरैशी नौ मई 2023 को पाकिस्तान में हुई हिंसा से जुड़े कई मामलों में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उनकी बेटी मेहर बानो ने पिता की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए सरकार की आलोचना की है।

    मेहर बानो ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले एक स्वस्थ और मजबूत इरादों वाले व्यक्ति को झूठे मामलों में जेल भेज दिया गया था। उन्होंने न केवल साहस के साथ साइफर मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी, बल्कि अपने सिद्धांतों से भी समझौता नहीं किया।

    बेटी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    मेहर बानो का दावा है कि उनके पिता को अदालत से कई बार राहत मिल चुकी है, लेकिन सरकार की कथित बदनीयती के कारण वह अब भी जेल में हैं। उन्होंने कहा कि 90 से अधिक बार जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हो चुकी है, लेकिन अब तक आवश्यक रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शाह महमूद कुरैशी ने अपने जीवन के चार दशक से अधिक समय पाकिस्तान की सेवा में बिताए हैं। वह दो बार देश के विदेश मंत्री रह चुके हैं और पीटीआई के उपाध्यक्ष के रूप में संविधान तथा लोकतंत्र के लिए संघर्ष करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें न्याय और स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

    Share:

  • पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका लौटा डिपोर्टेशन विमान

    Wed Nov 11 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US) से ईरानी नागरिकों (Iranian nationals) को डिपोर्ट (deportation) करने की कोशिश को बड़ा झटका लगा है. कम से कम 9 ईरानी प्रवासियों को लेकर जा रही अमेरिकी डिपोर्टेशन फ्लाइट (flight) को मंगलवार सुबह बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. विमान को पाकिस्तान (Pakistan) के रास्ते ईरान पहुंचना था, लेकिन पाकिस्तान ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved