img-fluid

बढ़ते वजन के कारण पैंट हो गई टाइट? नाश्ते में करें ये बदलाव

November 11, 2026

नई दिल्‍ली । भारत में न तो लजीज डिशेज (delicious dishes, और न ही इस पसंद करने वाले लोगों की कमी है, लेकिन ये शौक धीरे-धीरे हमें मोटापे की तरह मोड़ देता है. एक बार पेट और कमर के आसपास चर्बी (fat around the stomach and waist) जम जाए तो इसे कम करना किसी पहाड़ ढोने जितना मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग वेट लूज करने के लिए खाना-पीना काफी कम कर देतें हैं, लेकिन इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है. ऐसे में आपको डाइट कम करने की जगह हेल्दी फूड्स खाने का ऑप्शन चुनना ज्यादा जरूरी है. ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल की पूर्व डाइटीशियन डॉ. आयुषी यादव (Dr. Ayushi Yadav) ने बताया कि अगर हम नाश्ते में कुछ खास चीजें खाएंगे तो हमारा वजन तेजी से कम होने लगेगा.



  • ओट्स- ओट्स को एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है, इसकी मदद से न सिर्फ आपका बढ़ता हुआ वजन कम होता है, बल्कि दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है. अगर आप रोजाना सुबह के वक्त ओट्स खाएंगे तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ेगी और वेट भी मेंटेन रहेगा.

    मल्टीग्रेन आटे की रोटी या ब्रेड- सुबह के वक्त अगर आप गेंहू के आटे की रोटी या व्हाइट ब्रेड खा रहे हैं तो इस आदत को तुरंत बदल डालें क्योंकि इससे बेहत मल्टीग्रेन आटे के प्रोडक्ट्स हैं. मल्टीग्रेन ब्रेड या इसकी रोटी काफी हेल्दी मानी जाती है जो वजन घटाने में कारगर है और इसे रेगुलर खाएंगे तो आपकी फिटनेस बरकरार रहेगी.

    Share:

  • नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके, नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत

    Wed Nov 11 , 2026
    नई दिल्‍ली। क्या आप भी रात भर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं लेकिन नींद (Sleep) नहीं आती. अगर आप नींद ना आने की समस्या (sleep problem) से परेशान हैं तो यह लंबे समय तक आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए अच्छा नहीं है. वास्तव में ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप खुद को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved