विदेश

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का निधन, सेक्स स्कैंडल के चलते हुए थे बदनाम

मिलान। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्लुस्कोनी तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी खूब रहा और साल 2013 में वह एक सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार और टैक्स में धांधली के भी आरोप लगे थे।

बर्लुस्कोनी चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के पीएम बने। उसके बाद वह 2001 से 2006 तक इटली के पीएम रहे। 2008 में फिर से उन्होंने सत्ता में वापसी की लेकिन 2011 में कर्ज संकट के चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि 2017 में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी। बीते छह हफ्तों से मिलान के एक अस्पताल में बर्लुस्कोनी का इलाज चल रहा था।


साल 1936 में इटली के मिलान शहर में जन्में सिलवियो बर्लुस्कोनी इटली के सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक थे। साथ ही वह मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के भी मालिक रहे। बर्लुस्कोनी साल 2012 में एक टैक्स में धांधली के आरोप में भी फंसे थे। फिलहाल इटली की सरकार में उनकी पार्टी फोरजा इटैलिया सहयोगी है। इटली की राजनीति में सिलवियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था और अपने राजनीतिक करियर के चरम पर वह इटली की सत्ता के केंद्र में रहे।

Share:

Next Post

चंडीगढ़ में पति की हत्या कर भागी महिला ट्रेन के बाथरूम से हुई गिरफ्तार

Tue Jun 13 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। कानपुर रेलवे पुलिस (Kanpur Railway Police) ने जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन (Jallianwala Bagh Express Train) से एक महिला को गिरफ्तार किया है.। दअरसल, चंडीगढ़ से पति की हत्या कर बेटी के साथ फरार महिला को कानपुर सेंट्रल से गिरफ्तार कर लिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) की सूचना के बाद […]