पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय रहे समाजवादी नेता डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार की शाम महनार के हसनपुर घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके छोटे बेटे शशि शेखर ने मुखाग्नि दी। हसनपुर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री की अंत्येष्टि संपन्न हुई। इस मौके पर मुखाग्नि के पूर्व पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
राजनीतिक जगत में ‘रघुवंश बाबू’ के नाम से मशहूर समाजवादी नेता और राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने रविवार की सुबह दिल्ली एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वह 74 साल के थे। रघुवंश के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved