
चंडीगढ़। अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा (Sardar Sukhdev Singh Dhindsa) का बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन (died in hospital) हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उन्हें दो-तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सुखदेव सिंह ढींडसा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ढींडसा ने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बुढ़ापे की बीमारियों से पीड़ित चल रहे थे।
सुखदेव सिंह ढींडसा की मौत की खबर लगते ही पंजाब के कई नेताओं ने शोक जताया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि सरदार सुखदेव सिंह जी ढींडसा साहब के निधन से मेरा हृदय अत्यंत दुखी है।
ढींडसा साहब ने शिरोमणि अकाली दल में लंबे समय तक पंजाब और देश की सेवा की, जो हमेशा याद रखी जाएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से और शिरोमणि अकाली दल की ओर से उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के फूल अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved