img-fluid

धमाकों के साथ चार गैस टंकियां फटीं, अफरा-तफरी मच गई

March 25, 2026

जवाहर टेकरी के पास बेकरी में भीषण आग

इंदौर। धार रोड (Dhar Road) स्थित जवाहर टेकरी (Jawahar Tekri) के पास आज सुबह एक बेकरी (bakery) में भीषण आग लग गई। इस दौरान बेकरी के पास बने टीन शेड में रखी पांच गैस टंकियां (Gas cylinders) एक के बाद एक हुए धमाकों के साथ फट गईं।



  • मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8.15 बजे के करीब जवाहर टेकरी स्थित विंध्याचल स्कूल के पास सोफा बेकरी, जो नासिर भाई की बताई जा रही है, में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दमकल वाहन देरी से पहुंचे, जिसके कारण आग और फैल गई थी। बताया जा रहा है कि यहां तीन शेड बने हुए थे। एक में डिस्पोजल गिलास आदि रखे हुए थे। बेकरी कारोबार से जुड़े अशरफ भाई ने बताया कि यहां रखे चार-पांच गैस के खाली सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गए। गनीमत रही कि आग लगने के तुरंत बाद वहां काम कर रहे मजदूर भी इधर-उधर भाग खड़े हुए थे, जबकि कुछ को फायरकर्मियों ने बाहर निकाला। बेकरी के पीछे वाले हिस्से में जनरेटर जलाने के लिए कुछ ऑइल के ड्रम भी रखे थे, वहां तक भी आग पहुंच गई थी। आग से भारी नुकसान हुआ है।

    Share:

  • रसोई गैस रिफिल बुकिंग नियमों में बदलाव नहीं, 'समय-सीमा संशोधन' पर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया

    Wed Mar 25 , 2026
    नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा व्यवस्था ही लागू है। मंत्रालय के अनुसार, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved