भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक छतरपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चन्द्र को इंदौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर इंदौर पदस्थ किया है। बुरहानपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरोड़ी लाल मीना को स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) का प्रबंध संचालक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में उप सचिव पदस्थ किया है।
वहीं, राज्य शासन द्वारा एक अन्य आदेश में स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) प्रबंध संचालक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप सचिव फ्रेंक नोबल ए.को बालाघाट जिले में अपर कलेक्टर एवं राजस्व विभाग की उप सचिव उमा महेश्वरी को बालाघाट जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved