
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशंस में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये उग्रवादी विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और थाउबल जिलों से गुरुवार को हुईं। गिरफ्तार किया गया एक उग्रवादी कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है, जिसे बिष्णुपुर जिले के माइबाम चिंगमांग इलाके से पकड़ा गया।
आरोपी की पहचान लीसांगथेम हिरेन सिंह के रूप में हुई है, जो लोगों से अवैध वसूली में लिप्त था। सुरक्षाबलों ने इंफाल ईस्ट जिले से लिकमाबाम अमुजाओ मैतई उर्फ लाकपा को गिरफ्ता किया है। यह केसीपी-पीएससी पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। वहीं दो उग्रवादियों को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों केसीपी के सदस्य हैं। इनकी पहचान लोइतोंगबाम बोयाई सिंग और खमुनथेम धनबीर सिंह के रूप में हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved