बड़ी खबर

अंधेरी में सिलेंडर गोदाम में विस्फोट के बाद लगी आग, चार लोग झुलसे

मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में यारी रोड पर एक सिलेंडर के गोदाम में विस्फोट होने से वहां आग लग गई। इस घटना में चार लोगों के झुलसने की खबर है। सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले वर्सोवा में मंगलवार को एक बिल्डिंग के चौथे माले पर आग लग गई थी। ये घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे की थी, इसके तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई और आग को काबू किया। इस आग को लेवल-1 का दर्जा दिया गया था और यह घटना वर्सोवा के मछली बाजार के पास हुई थी। 

Share:

Next Post

जब चिडिय़ा चुग गई कांग्रेस का खेत, तब खुल रही है नेताओं की नींद

Wed Feb 10 , 2021
सोशल मीडिया पर जब भाजपा का हो गया पूरा कब्जा तब 5 लाख वॉलेंटियर तैयार करने का कांग्रेस ने किया दावा इन्दौर, राजेश ज्वेल। ट्वीटर की चिडिय़ा इन दिनों सबसे अधिक सक्रिय है, जिसके चलते देश और दुनिया में बवाल मचते रहे हैं। किसान आंदोलन में भी विदेशी हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट चर्चा में […]