भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 90 साल की विधवा पत्नी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने फ्रीडम फाइटर (freedom fighter) की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। फर्जी हस्ताक्षर कर 16 लाख रुपए निकालने वाले डाक तार विभाग के कर्मचारी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी विकास साहू डाकघर में नौकरी करता है। डाक विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत से धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। धोखाधड़ी से हड़पे रुपए 16 लाख को विकास साहू और अजय कुमार जैन ने आपस में बांट लिया था। मामला बजरिया थाना क्षेत्र का बताया जाता है। पुलिस धोखाधड़ी की राशि को बरामद करने में जुट गई है। आरोपियों से कितनी राशि की रिकवरी हुई है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved