खेल

फ्रेंच ओपन 2022 : सेमीफाइनल में पहुंचे नॉर्वेजियन खिलाड़ी कैस्पर रूड

पेरिस। नॉर्वेजियन टेनिस खिलाड़ी (Norwegian tennis player) कैस्पर रूड (Casper Rudd) ने डेनिश टेनिस खिलाड़ी (Danish tennis) होल्गर रून (Holger Rune) को हराकर फ्रेंच ओपन 2022 (French Open 2022) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।


रुड, जिनके पास आठ करियर खिताब हैं, एक ग्रैंड स्लैम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, अगले दौर में क्रोएशियाई टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक का सामना करेंगे।

कैस्पर रूड ने होल्गर रून को 6-1 4-6 7-6 (2) 6-3 से हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

रुड एटीपी खिताब जीतने वाले और एटीपी टूर मास्टर्स 1000 के फाइनल में पहुंचने वाले पहले नॉर्वेजियन हैं। वह 4 अप्रैल, 2022 को विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर पर पहुंचे थे, जो उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग थी। इसी के साथ वह इतिहास में सर्वोच्च रैंकिंग वाले नॉर्वेजियन खिलाड़ी भी बन गए थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे मारिन सिलिक

Fri Jun 3 , 2022
पेरिस। क्रोएशिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी (Croatia’s star tennis player) मारिन सिलिक (Marin Cilic) ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल (French Open semifinals) में प्रवेश कर लिया है। सिलिक ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव (Andrei Rublev) को हराकर अपने पहले फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिलिक ने बुधवार को खेले गए […]