img-fluid

फ्रेंच ओपन: जोकोविच 10वीं बार सेमीफाइनल में

October 08, 2020

पेरिस। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच बुधवार को अपने 10 वें फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंच गए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने स्पेन के पाब्लो कर्रेनो बुस्ता को 4-3, 6-2, 6-3, 6-4 से मात दी।

बता दें कि, यूएस ओपन के चौथे राउंड में जोकोविच कर्रेनो बुस्ता के खिलाफ ही लाइन जज को गेंद मारने के चलते बाहर हो गए थे। जिसके बाद राफेल नडाल और रोजर फेडरर की गैर मौजूदगी में वे अपना 18वां ग्रैंडस्लैम जीतने से चूक गए थे।

यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले कर्रेनो बुस्ता ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और पहला सेट 4-6 से अपने नाम किया। ये इस टूर्नामेंट में पहला मौका था जब जोकोविच ने कोई सेट गवाया था।

पहला सेट गवाने के बाद जोकोविच ने शानदार वापसी की और अगले तीनों सेटों में कर्रेनो बुस्ता को कहीं खड़ा ही नहीं होने दिया।

अपने 38वें ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • कथनी-करनी में फर्क नहीं, अपने संकल्प पूरे करती है भाजपा: तोमर

    Thu Oct 8 , 2020
    भोपाल। धारा 370 को हटाना भाजपा का सिर्फ नारा नहीं था, बल्कि संकल्प था। इसे पूरा करना हमारा ध्येय था और 1953 में लिए गए इस संकल्प को 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने पूरा किया। भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और उसे 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved