
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur district) में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (Social Media Platform Snapchat) पर दोस्ती कर लड़की का भरोसा जीता और फिर उसे बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मेरठ निवासी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को ग्रेटर नोएडा से सुरक्षित बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी अन्य लड़कियों के संपर्क में था या नहीं।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी और लड़की के बीच करीब एक साल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए बातचीत हो रही थी। लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। वह टैबलेट के माध्यम से आरोपी के संपर्क में थी। लगातार बातचीत के दौरान आरोपी ने लड़की का भरोसा जीता। आरोपी बहला फुसला कर पड़िता को लेकर भाग गया। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक तैर सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता 16 वर्षीय नाबालिग है और दसवीं कक्षा की छात्रा है।
ग्रेटर नोएडा से लड़की बरामद
नाबालिग 26 जनवरी को स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। वह जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरु की। पुलिस ने पूछताछ की और तकनीकी इनपुट के आधार पर लड़की की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में लड़की को खोज लिया। पुलिस ने मेरठ, बुढेरा के 29 वर्षीय मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के साथ दुष्कर्म
जांच में पता चला है कि आरोपी 26 जनवरी को मेरठ से मंदसौर आया और नाबालिग को अपने साथ ले गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया जिसमें उसने पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved