मनोरंजन

Birthday Special: बोल्ड एड से लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तक, वो मौके जब विवादों में घिरीं सनी लियोनी


मुंबई। एक्ट्रेस सनी लियोनी की खूबसूरती और हॉट अंदाज का हर कोई दीवाना है। जब से सनी लियोनी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है, तभी से अभिनेत्री को प्रशंसकों का प्यार और समर्थन मिलता रहा है। यही कारण है कि सनी की फैन फॉलोइंग किसी भी दूसरे बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। अभिनेत्री ने हमेशा से अपनी अदाओं से अपने फैंस के दिलों पर राज किया है, लेकिन फिर भी सनी का नाम कई बार विवादों से जुड़ता आया है। आज अभिनेत्री के 41वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको सनी लियोनी से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण वह विवादों में घिर गई थीं।

मधुबन गाने पर हुआ था हंगामा
पिछले साल 2021 में रिलीज हुए सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन’ ने खूब बवाल मचाया था। गाने के बोल पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। यह गाना राधा पर आधारित था, जिसके बोल पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। मथुरा के पुजारियों से लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तक ने इसको लेकर विरोध किया था। मथुरा के पुजारियों का कहना था कि मधुबन गीत पर सनी के अश्लील डांस से धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। विवादों के बाद सारेगामा ने बोल बदलने की बात कही थी। यह मामला इतना बढ़ गया था कि इसके लिए सनी कि गिरफ्तारी की भी मांग तक उठने लगी थी।

कंडोम एड को लेकर विवाद
सनी लियोनी को लंबे समय से कंडोम ब्रांड का प्रचार करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन साल 2018 में, जब नवरात्रि के मौके पर सनी लियोनी के कंडोम एंडोर्समेंट के होर्डिंग लगाए गए तो इसपर बहुत बवाल खड़ा हो गया था, खासकर गुजरात में। नवरात्रि के त्योहार के दौरान कंडोम को बढ़ावा देने के लिए भी सनी पर मामला दर्ज किया गया था।


न्यू ईयर पर नहीं मिली थी परफॉर्म करने की इजाजत
साल 2017 में, बेंगलुरु पुलिस ने शहर में न्यू ईयर बैश में सनी लियोनी की परफॉर्मेंस को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। कर्नाटक रक्षा वैदिक युवा सेना के सदस्यों ने इस कार्यक्रम का विरोध करते हुए सनी लियोनी के पोस्टर जला दिए थे। वैदिक युवा संगठन का मानना था कि यह कार्यक्रम उनकी संस्कृति और विरासत के खिलाफ है।

द कपिल शर्मा शो
साल 2013 में, खबरें सामने आई थीं कि सनी को ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी फिल्म का प्रचार करने से मना कर दिया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपिल ने एक्ट्रेस के साथ शूटिंग करने से मना कर दिया था। हालांकि, वह 2014 में ‘रागिनी एमएमएस 2’ का प्रचार करने के लिए एकता कपूर के साथ इस शो में दिखाई दी थीं।

सेलिना जेटली का अपार्टमेंट
2012 में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर भारत में नए-नए आए थे और कोई भी अभिनेत्री को किराए पर घर या अपार्टमेंट खरीदने की इजाजत नहीं दे रहा था। अभिनेत्री सेलिना जेटली उस समय उनकी मदद के लिए आगे आई थीं और दंपति को दो साल के लिए मुंबई में अपना खुद का पेंटहाउस किराए पर दिया था। लेकिन फिर साल 2015 में, सेलिना ने दंपति को अपने घर से बाहर निकाल दिया था। इसकी वजह यह थी कि सेलिना के घर की स्थिति बद से बदतर हो गई थी और वह अपने घर की उतनी भयावह स्थिति देखकर डर गई थीं।

सनी लियोन बनाम कमाल खान
एक बार सनी लियोनी और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान के बीच की बहस ने बहुत बड़ा रूप ले लिया था और इसकी वजह सनी का विवादित ट्वीट था। कमाल खान अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कमाल ने ट्विटर पर सनी लियोन के एक वायरल होते ट्वीट को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया था, “ये लो… सनी लियोन कहती हैं- रेप कोई अपराध नहीं है, यह सिर्फ एक सरप्राइज सेक्स है।” हालांकि, सनी ने बाद में वायरल ट्वीट को पोस्ट करने से इनकार किया था और कहा था कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

Share:

Next Post

NASA के वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी में उगाया पौधा, जानिए आगे का प्‍लान

Fri May 13 , 2022
फ्लोरिडा । वैज्ञानिक (scientist) क्‍या नहीं कर सकते यह सोचकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब नासा की वैज्ञानिकों (scientist) ने नई उपलब्धि हासिल (new achievement) की है । वैज्ञानिकों ने चंद्रमा से लाई गई धूल-मिट्टी में पौधे उगाए हैं, जो मानव इतिहास और चांद को लेकर किए जारे तमाम रिसर्च में पहला मील का […]