img-fluid

शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने पंजाब के लिए मांगी दुआ

September 03, 2025

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) में बाढ़ का कहर जारी है। पूरे देश के लोग पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री आलिया भट्ट और शाहरुख खान भी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बाढ़ की वजह से पंजाब में कई लोगों की जानें गई हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और फसलें बर्बाद हो गई हैं। आलिया भट्ट और शाहरुख खान के साथ कई सेलेब्स ने पंजाब पीड़ितों के लिए दुआएं कीं हैं।

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा ‘पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रभावित सभी लोगों के लिए प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रही हूं। जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। ईश्वर करे कि हर परिवार को वह सहारा मिले जिसकी उन्हें जरूरत है, ताकि वह ठीक हो सकें और दोबारा निर्माण कर सकें।’


पंजाब बाढ़ पर शाहरुख खान ने भी चिंता जताई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पंजाब बाढ़ को लेकर लिखा है ‘पंजाब में बाढ़ की वजह से जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके बारे में जानकर मेरा दिल पसीज गया है। उन लोगों के लिए दुआ कर रहा हूं। पंजाब का हौसला नहीं टूटना चाहिए। भगवान सभी की रक्षा करे।’ सोनू सूद ने एक्स पर पंजाब बाढ़ को लेकर लिखा है ‘पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ में हजारों लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। हमारी टीमें जमीनी स्तर पर भोजन, आश्रय और कपड़े पहुंचा रही हैं। साथ मिलकर हम जीवन को फिर से पटरी पर लाने में मदद कर सकते हैं।’

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों लिए अपनी संवेदनाएं भेजी हैं और प्रर्थना की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है’। उन्होंने ‘सभी के लिए शक्ति, सुरक्षा और राहत’ मिलने की प्रार्थना की। अभिनेता संजय दत्त ने भी पंजाब के लोगों के लिए अपना समर्थन जाहिर करते हुए लिखा ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मैं हर संभव मदद करूंगा। बाबाजी पंजाब में सभी का भला करें और उनकी रक्षा करें।’

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के राजपुरा, डेरा बस्सी, मोहाली, चंडीगढ़ और खरड़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है, खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और मोहाली जैसे इलाकों को। बिजली गिरने की संभावना के कारण किसानों और बाहर काम करने वालों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

Share:

  • बाढ़ की वजह से द‍िल्‍ली में अंतिम संस्कार बंद, हर दिन जलती है 60 चिताएं

    Wed Sep 3 , 2025
    नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. कई इलाके पानी में डूब गए हैं. यमुना क‍िनारे रहने वालों पर तो मुसीबत टूटी ही है, अब अंत‍िम संस्‍कार पर भी इसका असर पड़ा है. राजधानी का सबसे बड़ा श्मशान स्थल निगमबोध घाट बुधवार को बाढ़ की चपेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved