जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

आज से सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्‍मत, मिलेंगे लाभ ही लाभ

नई दिल्ली। ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि (Leo sun sign) में गोचर करने वाले हैं। सूर्य राशि परिवर्तन देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर होगा। इस राशि में सूर्य 17 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। इस बाद कन्या राशि में गोचर (transit in Virgo) कर जाएंगे। सूर्य के सिंह राशि में आने से कुछ राशि वालों का भाग्य सूर्य के समान चमकेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष- मेष राशि (Aries) में सूर्य गोचर पांचवें स्थान में हो रहा है। सूर्य राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापारियों को मुनाफा (profit to traders) होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। रोजगार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।



मिथुन- मिथुन राशि (Gemini) में सूर्य गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको इस अवधि में कामों में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे।

कर्क- कर्क राशि (Crab) के दूसरे भाव में सूर्य गोचर होने से आपको लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए यह समय शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला- तुला राशि (Libra) के 11वें भाव में सूर्य राशि परिवर्तन होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन– मीन राशि (Pisces) वालों के छठवें भाव में सूर्य गोचर हो रहा है। इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

300 अस्पतालों में से 3 ने ही ली फायर एनओसी

Wed Aug 17 , 2022
दो नोटिस जारी होने के बावजूद नहीं चेत रहे… अब होगी कार्रवाई इंदौर। निजी अस्पतालों (private hospitals) में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए फायर एनओसी लेने की प्रक्रिया में अस्पताल विभाग को ठेंगा दिखा रहे हैं। शहर में चल रहे 300 से अधिक निजी अस्पताल (private hospitals) में से तीन ही अस्पतालों ने […]