img-fluid

स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं…राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश

February 24, 2026

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने मंगलवार को कहा कि सभी के लिए सस्ती और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। मुर्मू मुंबई के लोक भवन (Lok Bhavan in Mumbai) में पीडी हिंदुजा अस्पताल की ओर से आयोजित ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ अभियान की शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रही थीं।

‘सेवा देते समय सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान रखें’
उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में प्रतिष्ठा हासिल करेगा। राष्ट्रपति ने निजी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों से कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान रखें।


  • चिकित्सा क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही तकनीक और एआई
    उन्होंने कहा, स्वस्थ भारत के निर्माण में सरकार के साथ-साथ अन्य सभी हितधारकों की भी भूमिका अहम है। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा जन-जन तक पहुंचे इसके लिए सब को मिलकर प्रयास करना है। राष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक और एआई अन्य क्षेत्रों की तरह चिकित्सा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। चिकित्सा के हर क्षेत्र में इनका प्रयोग किया जा रहा है। आने वाले समय में इनकी भूमिका और भी बढ़ने वाली है।

    ‘किफायती चिकित्सा प्रदान करना बेहद जरूरी’
    उन्होंने आगे कहा, दवा और उपकरण का देश में ही निर्माण देशवासियों को किफायती चिकित्सा प्रदान करने के लिए बेहद जरूरी है। मेक इन इंडिया और पीएलआई जैसी पहल इस दिशा में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति में नागरिकों का स्वस्थ होना एक बुनियादी जरूरत है। सभी देशवासी स्वस्थ रहेंगे, जब उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध होंगी।

    हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का किसने किया स्वागत?
    राष्ट्रपति मुर्मू आज दोपहर महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचीं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजित पवार व महापौर ऋतु तावड़े ने उनका स्वागत किया।

    Share:

  • इंदौर: कलेक्टर जनसुनवाई में युवक ने लगाई ‘इच्छा मृत्यु’ की गुहार, बीजेपी पार्षद पर लगाया गंभीर आरोप

    Tue Feb 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर में कलेक्टर जनसुनवाई (Collector’s public hearing in Indore) में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब भागीरथपुरा निवासी एक युवक ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताते हुए ‘इच्छा मृत्यु’ की अनुमति देने की मांग कर डाली। युवक ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में साफ लिखा है कि गंदी गालियां देकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved