img-fluid

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए – आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

July 21, 2026


नई दिल्ली । आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP Convener Arvind Kejriwal) ने माग की कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद (Following protest at Jantar Mantar) हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए (Full list of People Detained should be Made Public) । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डीसीपी सचिन शर्मा को पत्र लिखकर पुलिस से पारदर्शिता बरतने की मांग की है।


  • पत्र में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में विफलताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाबदेही की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। कई लोगों को बिना किसी एफआईआर दर्ज किए हिरासत में रखा गया है। केजरीवाल ने डीसीपी से अनुरोध किया कि दर्ज सभी एफआईआर की सूची और हिरासत में लिए गए लोगों की सूची तुरंत सार्वजनिक की जाए, ताकि संबंधित लोगों को समय पर उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। एक दिन पहले सोमवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पथराव, हिंसा और अवैध जमावड़े के बाद दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

    दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, ये एफआईआर हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं से जुड़ी हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विभिन्न स्थानों से मिले वीडियो फुटेज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से सभी संबंधित जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है।

    Share:

  • सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाए - दिल्ली हाई कोर्ट

    Tue Jul 21 , 2026
    नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने आदेश दिया कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर (Sonam Wangchuk should be discharged from Safdarjung Hospital) मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाए (Admitted in Medanta Hospital) । सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved