
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट कारोबार कर रहे हैं।
कारोबार के शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95.06 अंक या 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 39,844.91 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.70 अंक या 0.35 फीसदी उछलकर 11,711.50 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि एक दिन पहले बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved